उप्र सरकार बुजुर्गो को कराएगी पुरी एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन

up govt

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों प्रदेश सरकार ने पुरी एवं कोणार्क मंदिर की यात्रा कराएगी। यह यात्रा 24 से 29 फरवरी तक होने वाली यात्रा के लिए रेलवे की आईआरसीटीसी से करायी जाएगी।उप्र धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि पुरी एवं कोणार्क मंदिर की यात्रा के इच्छुक यात्री अपना आवेदन, मूल रूप में सभी संबंधित, वांछित अभिलेखों सहित अपने जिले के जिलाधिकारी को 05 फरवरी तक अवश्य उपलब्ध करा दें। आवेदन पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा दिया गया निवास प्रमाण पत्र या पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, यात्रा की उपयुक्त्ता के लिए यात्री की शारीरिक दक्षता के संबंध में जिले के चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया स्वस्थता प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटो मूल रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
सहगल ने बताया कि इस नि:शुल्क यात्रा के दौरान चयनित यात्रियों को सामान्य श्रेणी की सुविधायें अनुमन्य होंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेवेल किट उपलब्ध कराई जायेगी। यात्रियों को उनके गृह जनपद से लखनऊ तक आने.जाने की नि:शुल्क व्यवस्था उप्र राज्य सडक़ परिवहन निगम द्वारा कराई जायेगी। यात्रियों को नियत मेन्यू, जिसमें सुबह की चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय एवं रात का खाना सम्मिलित है, उपलब्ध कराया जायेगा। यात्रियों को सिर्फ शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। गाड़ी के प्रत्येक कोच में एक टूर सहचर की व्यवस्था रहेगी, जो यात्रियों की देखभाल, उनकी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण, सूचना एवं अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक कोच में एक नि:शस्त्र सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रहेगी। स्टेशन पर एवं ट्रेन में ंकिसी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की मदद ली जा सकती है। पूरी ट्रेन की साफ. सफाई विशेष रूप से टॉयलेट की सफाई हेतु उपयुक्त संख्या में कर्मचारी, सफाई सामग्री के साथ उपलब्ध रहेंगे।प्रमुख सचिव ने बताया कि ट्रेन में कुल 1044 यात्रियों के लिए बर्थ आरक्षित रहेगी। प्रत्येक स्लीपर कोच में एक बर्थ सुरक्षा कर्मी एवं एक बर्थ टूर सहचर के लिए निर्धारित की जायेगी। आईआरसीटीसी द्वारा प्रत्येक यात्री का यात्रा दुर्घटना बीमा कराया जायेगा।
प्रमुख सचिव ने बताया समाजवादी श्रवण यात्रा का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा अर्थात जो मूल एवं वरिष्ठ नागरिक पूर्व की समाजवादी श्रवण यात्रा कर चुके हैं, उन्हें वर्तमान पुरी एवं कोर्णाक मंदिर उड़ीसा यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी जिनके लिए कुल 10 बर्थ आरक्षित होंगी। शेष सीटें धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारीध्कर्मचारियों हेतु आरक्षित होंगी।