
इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि गॉव स्तर तक सपा के प्रति जनता में विश्वास मजबूत हुआ है। जनता ने सपा की विकास योजनाओं और अखिलेश यादव के समर्थन में यह जनादेश दिया है। प्रदेश में जाति और सम्प्रदाय की राजनीति करने वाली ताकतों को मुलायम सिंह यादव ने हमेशा शिकस्त दी है और इन चुनावेां में भी उनको जनता ने सबक दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बड़ी संख्या में ब्लाक प्रमुख जिताने के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। विपक्ष ने जो नकारात्मक रवैया अपनाया और विकास कार्यो में सहयोग नही दिया उससे जनता में असंतोष था जबकि समाजवादी पार्टी के प्रति गहरा विश्वास कायम हुआ है। शनिवार को प्रदेश में 385 ब्लॉक प्रमुखों को निर्विरोध ही चुन लिया गया था। दूसरे नंबर पर बसपा व तीसरे नंबर पर भाजपा रही है। काग्र्रेस अमेठी लोकसभा क्षेत्र में एक भी ब्लाक प्रमुख नही जीता सकी है।
——