सीएम अखिलेश का एलान: खेती-किसानी वालों को मिलेगी सरकारी मदद

cm newलखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने खेती के किसी भी कारोबार से जुड़े लोगों की सरकारी मदद का ऐलान किया है। अखिलेश यादव आज मथुरा में थे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम प्रदूषण समाप्त करने की ठान लें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेती से जुड़ा कारोबार करने वाले हर व्यक्ति की उत्तर प्रदेश सरकार भरपूर मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के ढेरों काम हो रहा हैं। अब हम ऐसे लोगों की भी विशेष मदद करेंगे जो कि खेत-किसानी से जुड़े हों। प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी। दुनिया भर के लोग उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। अब हमारा पहला लक्ष्य प्रदेश के हर गांव में बिजली पहुंचाना है। हम विकास में भेदभाव नहीं करते हैं। देश में किसान और नौजवानों को नौकरी सबसे बड़ी चुनौती हैं। जिन लोगो ने वायदे किये थे, आज वो कहां हैं। उनका इशारा बीजेपी और मोदी सरकार की और था। सपा सरकार ने जो कहा था वह कम समय में कर के भी दिखा दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अब आगरा के बाद मथुरा, वृंदावन व गोवर्धन में पर्यटन को बढावा देने के प्रयास में लगी है। इससे पहले सीएम अखिलेश यादव ने छाता में असर ग्रुप के पावर प्लांट का शिलान्यास किया।