नीतीश का आरोप: राज्य में डर का माहौल बना रहा है विपक्ष

nitish_kumarपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष राज्य में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। बिहार के लोगों में भय नहीं है। अब भी महिलाएं घरों से निकल रही हैं और कार्य कर रही हैं। नीतीश ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और कानून का राज ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अपराध का गलत आंकड़ा पेश कर राज्य की गलत अवधारणा बना रहा है। इनके आंकड़ों से सच्चाई को कोई संबंध नहीं है। जिस प्रकार बिहार भर की घटनाओं को एकत्र कर रोज शाम में भाजपा के लोग मीडिया को बताते हैं, वैसा ही अपराध का आंकड़ा भाजपा शासित राज्य का है।