पंजाब में लगे नारे: केजरीवाल गो बैक

kejriwalगुरदासपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने पंजाब दौरे में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उनके खिलाफ केजरी गो बैक के नारे भी लग रहे हैंं। रविवार को गुरदासपुर जिले के बटाला में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इससे पहले माझा क्षेत्र में भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए। बटाला में केजरीवाल के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हलका लाठीचार्ज किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
रविवार को बटाला में सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ता केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोई भी वादा पूरा नहीं किया और वहां की जनता के साथ धोखा किया है। अब वह पंजाब की जनता को ठगने आए हैं।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल की सभास्थल की ओर जाने से रोका, लेकिन वे नहीं माने तो हल्का लाठीचार्ज किया। इससे भी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश भाटिया सहित कई लोग घायल हो गए। इसके आद पुलिस ने काफी संख्या मेंं प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस दो बसों में भरकर ले गई।