सोनिया का आरोप: दो साल में केन्द्र ने कुछ नहीं किया

Sonia_Gandhiनई दिल्ली। आंध प्रदेश को विशेष राज्य को दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली आए एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार के कार्यकाल को लगभग दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्य होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और ना ही इस ओर कोई प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं विजय माल्या के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन कर रही है। जिसमें सैकड़ों युवा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।आंध्र प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां बड़ा आयोजन होता है। उन्हें इस बात का एहसास नहीं होता कि उनके इस आयोजन से कुछ लोग आहत हो सकते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में लोग संघर्ष कर रहे हैं। जनता पूछ रही है कि जो सरकार बड़े-बड़े वादे करके केंद्र में आई थी, उन्हें क्या दे रही है।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि लैंड बिल को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर काफी दबाव बनाया है । प्रधानमंत्री पर दबाव बनाते रहना हैं, क्योंकि यही वो भाषा है जो उनकी समझ में आती है। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य के लोग केंद्र सरकार से कुछ मदद की आस लगाते हैं पीएम मोदी कीचड़ और पानी ले आते हैं।