हरियाणा में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या

gun-shotरोहतक। हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की हथियारों से लैस दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या के इस वारदात की तस्वीरें रिकॉर्ड हो गई।24 साल के खिलाड़ी सुखविंदर नरवाल गांव के स्कूल से अभ्यास के बाद घर लौट रहे थे तभी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में सुखविंदर घर लौटते हुए अपने फोन पर किसी से बात करते हुए दिख रहा है। तभी दो अज्ञात हमलावरों ने जो स्कूटर से आए थे, उस पर हमला कर दिया। घायल सुखविंदर को पीजीआई रोहतक ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।