खरबूजा सेहत के लिए बड़ा ही लाभकारी फल

kharbujaहेल्थ डेस्क। खरबूजा एक फल है। यह पकने पर हरे से पीले रंग के हो जाते हैं, हालांकि यह कई रंगों में उपलब्ध है। मूल रूप से इसके फल लम्बी लताओं में लगते हैं। खरबूजा में विटामिन व मिनरल्स काफी मात्रा पाये जाते हैं। यह वजह है इससे खाने से बॉडी कई सारे लाभ होते हैं। खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए खरबूजे का सेवन एक बेस्ट ऑप्शन है।
खरबूजा हृदय में जलन की समस्या को दूर होती है और किडनी की सफाई अच्छे से करता है।
खरबूजे में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी व विटामिन ए पाया जाता है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से त्वचा जवां बनी रहती है। खरबूजा लंग कैंसर से हमारी बॉडली की रक्षा करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी व बिटा-कैरोटेन मिलकर कैंसर रोकने में सहायक हो सकते हैं। गर्मियों के मौसम में खरबूजा शरीर की गर्मी और उससे जुडे रोगों को रोक देता है।
अगर आप वजन घटाने चाहती हैं तो खरबूजा बहुत अनुकूल फल है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी या शुगर मौजूद होती हैं।