दो देशों का राजा जर्मनी में कार मैकेनिक

cephas Kosi Bansahबॉन (आरएनएस)। सीफास बंसाह (67) दो एकदम अलग भूमिकाओं वाले दोहरा जीवन जीते हैं। यूं तो वे जर्मनी में पूर्णकालिक मैकेनिक हैं, लेकिन वे घाना और टोगो के 20 लाख लोगों के राजा हैं और उन पर शासन में सहायता करते हैं।
वे स्काइप के जरिए अपनी प्रजा पर शासन करते हैं। सीफास को टोगो में ‘सुपीरियर एंड स्पिरिचुअल चीफ ऑफ इवे पीपुलÓ कहा जाता है। उनका पदवी के साथ पूरा नाम ‘किंग टोगबे न्गोरयिफिआ सीफास बंसाहÓ है। वे कार मैकेनिक हैं। घाना में पैदा हुए सीफास राजा नियुक्त होने के पहले यानी 1970 में ही जर्मनी आ गए थे। उनकी राजधानी टोगो की सीमा पर पूर्वी घाना में स्थित ज्बी है। इसमें 3 लाख इवे लोग रहते हैं। उनके दादा वहां के राजा थे। दादा ने ही उन्हें मैकेनिक का प्रशिक्षण लेने जर्मनी जाने के लिए प्रोत्साहित किया था। प़ढ़ाई पूरी करने और जर्मनी की नागरिकता प्राप्त करने के बाद उन्होंने जर्मनी के ल्यूडविगशेफेन में अपना खुद का गैराज खोल लिया। 1987 में बदला जीवन 1987 तक वे वहां शांतिपूर्ण जीवन जी रहे थे, तभी उन्हें एक फैक्स मिला जिसने उनका जीवन बदल दिया। उनके दादा और होहोई के राजा का निधन हो गया। उनके पिता और ब़ड़े भाई राजा पद के अयोग्य थे क्योंकि वे लेफ्टहेंडर (वामहस्ती) थे, जिसे इवे लोग अस्वच्छ मानते हैं। इसके बाद सीफास को उनके दादा का उत्तराधिकारी यानी नया राजा घोषिषत किया गया। उनके दो बच्चे कार्लो और कथारीना हैं। साल में आठ बार जाते हैं वे स्काइप से लोगों पर शासन करते हैं और साल में आठ बार घाना जाते हैं। राजा के रूप में वे कई प्रोजेक्ट जैसे स्कूल बनाना जैसे काम करते हैं। वे अभी महिला जेल के लिए पैसे एकत्र कर रहे हैं। धन के लिए वे अपनी खुद की बीयर ‘अकोसोंबोÓ बेचते हैं। हालांकि वे खुद शराब नहीं पीते।