भूस्खलन के बाद मुम्बई-पूना एक्सप्रेस वे बंद

tunal
मुम्बई। भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 3 लोगों की मौत हो गई है। रविवार सुबह की इस घटना में कार में सवार 3 लोगों की मौत भूस्खलन की चपेट में आने से हो गई. यह घटना लोनावाला के करीब अदुषी टनल पर घटी।
एक्सप्रेस वे अधिकारियों के मुताबिक एक कार में सवार 3 लोग एक्सप्रेस वे से गुजर रहे थे। इतने में ही भूस्खलन हुआ जिससे दोनों की कार पर पत्थर और चट्टानें टूट कर गिरने लगी. दोनों को काफी चोटें भी आईं। चोट इतनी गहरी आई थी कि दोनों की जान बचाई नहीं जा सकी। एक्सप्रेस वे अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन के बाद एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।