उप्र से 11 राज्यसभा के लिए सपा के 7 नाम घोषित,अमर सिंह के साथ विवादित बिल्डर भी सूची में

shivpal yadavलखनऊ मई। समाजवादी पार्टी में विरोध के बावजूद पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला ले लिया है। अमर सिंह सपा के सदस्य नही है। लेकिन समाजवादी पार्टी के घोषित नामों में सबसे चौंकाने वाला नाम पेशे से बिल्डर संजय सेठ का नाम है। संजय सेठ को अखिलेश सरकार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करना चाहती थी, लेकिन इंकमटैक्स की ओर से दर्ज मामले का हवाला देते हुए राज्यपाल राम नाईक ने संजय सेठ का मनोनयन रोक दिया था।
मंगलवार को पार्टी संसदीय बोर्ड की लखनऊ में बैठक में अमर सिंह के नाम पर प्रो.राम गोपाल यादव व आजम खां को एतराज था। संसदीय बोर्ड ने नाम तय करने का अधिकारी पार्टी अध्यक्ष को दे दिया। इसके बाद ही उप्र की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सपा ने अपने 7 नामों का एलान कर दिया। सपा राज्यसभा के लिए जिन नामों का एलान किया है। उनमें कांग्रेंस से वापस लौटे बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, कुंवर रेवतीरमण सिंह, संजय सेठ, विशंभर प्रसाद निषाद, अरविंद प्रताप सिंह व विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी सुखराम यादव शामिल है। इसके साथ ही सपा ने विधान परिषद की सीटों के लिए 8 नामों की भी घोषणा कर दी है। जिनमें बलराम यादव, शतरूद्ध प्रकाश, यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, राम सुन्दर दास, जगजीवन प्रसाद, कमलेश पाठक और रणविजय सिंह शामिल है।

भाजपा को एक और बसपा से दो जाएगें उप्र से राज्यसभा
भाजपा से मुख्तार अब्बास व बसपा से एससी मिश्र और अंबेड राजन को फिर मिल सकता है मौका
उप्र की 11 सीटों में से बसपा दो और कांग्रेस व भाजपा को एक-एक सदस्य को राज्यसभा भेजने का मौका है। भाजपा से मुख्तार अब्बस नकवी मौजूदा राज्यसभा सदस्य है, जिनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। संभावना है कि मुख्तार अब्बास को भाजपा फिर से मौका देगी। जबकि बसपा से सतीशचंद्र मिश्र और अंबेड राजन शामिल है। संभावना है कि बसपा को इन्ही दुबारा भेजेगी। बसपा के तीसरे राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर, पहले ही पार्टी छोड़ कर भाजपा में जा चुके है।