असम से सबक लेगी भाजपा, उप्र में देगी सीएम का चेहरा

keshaw mauryaनई दिल्ली मई। क्या 2017 में उप्र के विधानसभा चुनाव में चेहरा सामने कर भाजपा चुनाव लड़ेगी। बिहार में बिना चेहरे के चुनाव लड़ कर हारी भाजपा असम में चेहरा देकर जीत गए। असम का सबक भाजपा को सीख देने वाला है। उप्र राजनीतिक तौर बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश में भाजपा सत्ता में वापसी करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी मददगार होगा। उप्र भाजपा में प्रभारी ज्यादा है जमीनी नेता और कार्यकर्ता कम।
विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हुए दो सीटों के उपचुनाव में भाजपा के लिए राहत की खबर है। पश्चिमी व पूर्वी उप्र की दो सीटों का चुनाव राजनीतिक संकेत दे रहा है। पश्चिमी उप्र की मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट भाजपा जीत रही है। पूर्वी उप्र के गाजीपुर के जंगीपुर में समाजवादी पार्टी सीट बरकरार रख सकती है। यहां उनका प्रत्याशी आगे है। यह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के लिए अच्छी खबर है।
मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा उप चुनाव में अब तक मिले रुझानों में बीजेपी के सुरेश सैनी सपा के फहीम से बढ़त बनाये हुए हैं। बिलारी उपचुनाव की गिनती मंडी समिति में हो रही है। मतगणना के पहले चक्र से ही सुरेश सैनी 1714 वोटों से आगे चल रहे थे। अब तक छह चक्र में उनकी बढ़त 5253 मत की हो गई है। बिलारी में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर 347 मतदान केंद्र पर मत डाले गये। यहां से समाजवादी पार्टी के हाजी इरफान विधायक थेए जिनकी सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने उनके बेटे मोहम्मद फहीम को मैदान में उतारा है। भाजपा से मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी व कांग्रेस से शिशु पाल प्रत्याशी हैं। बीएसपी ने बिलारी उपचुनाव में नहीं प्रत्याशी नहीं उतारा है।
गाजीपुर की जंगीपुर सीट मंत्री रहे कैलाश यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां 211 मतदान केंद्रों पर 323 बूथ बनाये गये थे। मतगणना आज 23 चक्र में होगी। इसके लिए 14 टेबल लगे हैं। पहले टेबल पर 24 राउंड में मतगणना होगी जबकि शेष टेबल पर 23 राउंड गणना चलेगी। जंगीपुर में 46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। यहां पर यहां पर कुल 345689 मतदाता हैं।
गाजीपुर के जंगीपुर विधान सभा का उपचुनाव 16 मई को हुआ था। कुल 46 फीसद मतदान हुआ। कहीं .कहीं बूथ कैप्चङ्क्षरग की अफवाह के बाद प्रशासनिक अधिकारी हलकान थे। भाजपाइयों ने लगभग 19 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है। आरोप लगाया कि यहां बगैर पहचान पत्र के मत डाले गए। कुछ बूथों पर सपा कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया।
—————-