उप्र में विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में सपा की जीत

kismti devi2लखनऊ मई। उप्र के दो विधानसभा सीटों के को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने जीत ली है। पश्चिमी उप्र के मुरादाबाद की बिलारी और पूर्वी उप्र के गाजीपुर की जंगीपुर सीट सपा दुबारा जीत कर आने वाले चुनाव का संकेत दे दिया है। बिलारी में सपा शुरूआत में पिछडऩे मुश्किल जीत दर्ज कर सकी। गाजीपुर के जंगीपुर विधान सभा उपचुनाव में सपा की प्रत्याशी किस्मती देवी ने भाजपा के कुंवर रमेश सिंह से 22092 मत से जीत दर्ज की है। किस्मती देवी ने अपने पति पूर्व मंत्री कैलाश सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई सीट से चुनाव लड़ा था। मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा उपचुनाव में सपा के फहीम 17 चक्र में पिछडऩे के बाद भी जीत दर्ज कर ली। यहां से सपा के हाजी इरफान विधायक थे, जिनकी सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। पार्टी ने उनके बेटे मोहम्मद फहीम को मैदान में उतारा।
———–