उप्र के मिशन 2017 का आगाज करेगी भाजपा प्रयाग में होगी रैली

Modi_Amit_RSS_collageलखनऊ मई। भाजपा अब उप्र के मिशन 2017 चुनावी बिगुल इलाहाबाद-प्रयाग से फंूकेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 31 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इलाहाबाद आएंगे। केंद्र में सरकार बनाने के बाद पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यूपी में यह बड़ी रैली होगी। रैली की तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेताओं ने इलाहाबाद में डेरा डाल दिया है। भाजपा ने पंडित नेहरू की परंपरागत सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाले केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है। इसके ठीक बाद प्रयाग में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बड़ी रैली होगी। बुधवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी ने स्थानीय नेताओं के साथ रैली के लिए कई स्थान देखे।