उप्र में फूलनदेवी की 51 फिट की लगेगी प्रतिमा

phoolan deviसर्वानन्द सोनोवाल का असम का मुख्यमंत्री बनने पर उप्र के निषाद समुदाय खुश
लखनऊ मई। राष्ट्रीय निषाद संघ व निषाद विकास संघ उप्र में दस्यु सुंदरी से संसद सदस्य चुनी गई फूलनदेवी की 51 फिट ऊंची प्रतिमा की स्थापना करेगी। संघ ने असम में निषाद वंशीय मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल को बधाई दी है। संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम ने कहा कि राष्ट्रीय निषाद संघ व निषाद विकास संघ उप्र निषाद जागरण रथ यात्रा को प्रदेश के 350 से अधिक विधान सभा क्षेत्रों में घुमाकर निषाद समाज को जागरूक व संगठित किया जायेगा। यह यात्रा 19 अप्रैल को इलाहाबाद से शुरू हो चुकी है। प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयों व निषाद, लोधी, कश्यप, बिन्द, रायकवार बहुल जिलों में निषाद जागरण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। रथ यात्रा का पहला चरण 25 जुलाई को सम्पन्न होगा। लोकसभा सदस्य रहीं फूलन देवी की प्रतिमा लगाने के लिए स्थान का फैसला होना है। संघ कानपुर के कालपी, राजधानी लखनऊ या मेंहदावल संतकबीर नगर में वीरांगना फूलन देवी की 51 फुट की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। प्रतिमा की स्थापना के साथ फूलन देवी को वीरंगना घोषित कर दिया जाएगा।
गौरतब है कि उप्र के बांदा में पांच लाख के ईनामी रहे मुठभेड़ में मारे गए दस्यु सरकार ददुआ की प्रतिमा की स्थापना पिछले दिनों की गई थी। ददुआ के परिवार के लोग सत्तारूढ़ सपा में है। याद रहे फूलन देवी को भी सपा ने उम्मीदवार बनाया था।
———-