बीजेपी एमएलए: जिसके चर्चे हर जुबान पर

angurlata-deka4-गुवाहाटी। राजनीति और फिल्म का कनेक्शन कोई नया नहीं है। खासकर दक्षिण भारत में। लेकिन इस बार उत्तर-पूर्वी राज्य असम से एक महिला विधायक चुनी गई हैं। उनको लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल, वो राजनीति में आने से पहले फिल्मों में काम करती थीं।
असम विधानसभा चुनाव में बतद्रोवा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अंगूरलता डेका ने जीत का परचम लहराया। अंगूरलता का कोई राजनीतिक बैग्राउंड नहीं है। बल्कि वो बंगाली और असमिया फिल्मों में ऐक्ट्रेस हैं।
बीजेपी ने अंगूरलता डेका को कांग्रेस के गौतम बोरा के खिलाफ मैदान में उतारा था और पहली ही दफा में विधायक की सीट पर कब्जा जमा ली। 30 साल की अंगूरलता को मॉड्लिंग और फोटो शूट का बेहद ही शौक है।
सोशल साइट पर उनको लेकर कई कमेंट किए गए हैं। असम विधानसभा चुनाव में बतद्रोवा सीट से चुनी गई महिला विधायक इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। यह चर्चा राजनीतिक नहीं बल्कि विधायक की खूबसूरती को लेकर हो रही है। दरअसल अंगूरलता डेका ने फिल्म अभिनेता आकाशदीप से शादी की है। अंगूरलता खुद कला विषय में स्नातक भी हैं।
अंगूरलता पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और विधायक चुन लीं गई। वे खुद एक अभिनेत्री और मॉडल है तथा कई असमिया और बंगाली फिल्मों में काम किया है।
खास बात यह है कि असम की जिस सीट से निर्वाचित हुईं है वहां अधिकांश वोटर मुस्लिम थे इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी को उन्होंने पटखनी दी। अपनी इस पसंदीदा एक्ट्रेस को राजनीति में जनता का विश्वास मिला।