उत्तराखंड-यूपी में भारी बारिश की संभावना

rainfallनई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी बहुत तेज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, सौराष्ट्र, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी छत्तीसगढ और तटीय कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में तथा संपूर्ण, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ और हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के बढऩे के लिए स्थिति अनुकूल है।
मानसून के नहीं पहुंचने के कारण पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाके में पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और विदर्भ में सक्रिय है जबकि मराठवाडा, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में कमजोर है।
पिछले 24 घंटे में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई।
इसके साथ ही गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ के कई हिस्सों में तथा हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छीटें पड़े। लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।