मानसून सत्र से पहले बिजली गुल करने की तैयारी: कर्मी करेंगे हड़ताल

electric-strike
लखनऊ। बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स के बुलावे पर देश के 12 लाख बिजली कामगार और इंजीनियर संसद के मानसून सत्र के दौरान एक दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे, उपरराविप अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह व महासचिव डीसी दीक्षित ने बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स की ओर से प्रधान मंत्री, केंद्रीय बिजली मंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रेषित नोटिस में लिखा गया है कि लोकसभा में जिस दिन इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट ) बिल 2014 प्रस्तुत किया जायेगा उसी दिन देश के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर एक दिन की हड़ताल व कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन कर कर जन विरोधी बिल का प्रतिकार करेंगे। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइलज एण्ड इंजीनियर्स की ओर से दी गयी नोटिस में आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन, आल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स, आल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज (ऐटक ), इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू ), इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (इन्टक ), आल इंडिया पावरमेन्स फेडरेशन और सभी राज्यों के कई स्वतन्त्र ट्रेड यूनियन संगठन सम्मिलित हैं ।