शिवपाल उवाच: दगे कारतूस हैं राज बब्बर

shivpalyadavलखनऊ। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि राज बब्बर दगे कारतूस हैं, खोखले लोगों से कांग्रेस तरक्की नहीं कर सकती। उन्होंने प्रदेश की बदहाली का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा कहा किसानों को जो मदद मिलनी चाहिए वो नही मिली,आजादी के बाद भी खेतो तक पानी नही पहुंचा। लखनऊ में शिवपाल शुष्क क्षेत्रों में सुपर फूड उत्पादन कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान है। किसानों के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं।
हमने पानी के संचय के लिए तालाब खुदवाए, हमारी सरकार ने बहुत एतिहासिक काम किए। दो साल मे 3000 तालाब खुदवाएं, एक महीने मे 100 बड़े तालाब बुंदेलखंड मे खुदवाए। बुंदेलखंड में पानी की बहुत कमी, यूपी में कई नदियां फिर भी बुंदेलखंड मे दिक्कत किसानों के लिए सपा सरकार ने बहुत काम किया, किसानों की मौत पर पांच लाख का बीमा दे रहे। देश को जो तरक्की करनी चाहिए थी वो नहीं हुई,सपा सरकार ने चार सालों में बहुत काम किया