यूपी में प्रियंका बनेंगी गेम चेंजर: 29 को मीटिंग

priyanka 1

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव फतह करने में जुटी कांग्रेस की स्टार कम्पेनर प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 29 जुलाई को यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। अपने भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा का यहां शायद यह पहला सम्बोधन होगा, इसलिए लोग एक तरह से उनकी ‘राजनीतिक लांचिंगÓ भी मान रहे हैं।
प्रियंगा गांधी वाड्रा के यहां आने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित गाजियाबाद से लखनऊ तक करीब 500 किलोमीटर रोड शो करेंगे। दीक्षित का उन्नाव में भी कार्यक्रम है।उन्नाव में दीक्षित की ससुराल है। दूसरी ओर, गुजरात में दलितों के ऊपर हुए कथित अत्याचार के खिलाफ श्री बब्बर आज लखनऊ के जीपीओ पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना दे रहे हैं।