हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए हो रहा है हवन-पूजन

hileryलखनऊ। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव का जोरदार असर लखनऊ में भी हो रहा है। भले ही लखनऊ का इस चुनाव के कोई नाता न हो लेकिन यहां के लोग काफी उत्साहित है।
लखनऊ के जबरौली गांव के निवासी अमेरिका में सत्तारुढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने वाली हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी की जीत के लिए बाकायदा हवन भी हो रहा है। गांव वाले हिलेरी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और उनकी जीत की कामना के लिये हवन कर रहे हैं।
लखनऊ जिले के जबरौली गांव से हिलेरी क्लिंटन का पुराना नाता है। भारत दौरे पर पहुंचे क्लिंटन दंपत्ति ने इस गांव का दौरा किया था और इसे गोद भी लिया था।
गांव के लोग ऐसा मान रहे हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति बन जाने के बाद हिलेरी क्लिंटन एक बार फिर गांव का दौरा करेंगी। इस बार उनके दौरे से इस गांव का फिर से काला पलट होना तय है।
जबरौली में हवन के साथ मंत्रोचार हो रहे हैं। लोग हिलेरी की जीत की कामना कर रहे हैं। लोग अपने हाथ में हिलेरी की तस्वीर लेकर हवनकुंड में आहुति डाल रहे हैं।