रोड शो के बीच सोनिया गांधी की तबयित बिगड़ी, दिल्ली रवाना

sonia gandhiवाराणसी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगडऩे के कारण मंगलवार को वाराणसी की सडक़ों का रोड शो से जुड़े कार्यक्रम पूरा करने से पहले उन्हे दिल्ली रवाना होना पड़ा। करीब साढ़े छह बजे भीषण उमस व गर्मी से उनकी तबियत बिगड़ गई। वह लहुराबीर से आगे नही बढ़ सकी। कांग्रेस नेता रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व जनसभा नही कर सकी। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन साध अधूरी लिये उन्हे दिल्ली वापस लौटना पड़ा है।