पाकिस्तान को राजनाथ ने सुनायी खरी-खरी

rajnath singhइस्लामाबाद। भारत ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर खूब सुनाया। सार्क देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को लंबे समय से पनाह दे रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि आतंकवाद अच्छा और बुरा नहीं होता। आतंकवाद को हम कोई रंग नहीं दे सके। आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा और सबसे बड़ी चुनौती है। आतंकवाद का खात्मा अब जरूरी हो ग्या है। राजनाथ सिंह ने काबुल, ढाका और भारत के पठानकोट में आतंकी हमले का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा, कोई आतंकवाद का महिमामंडन कैसे कर सकता है? ऐसा कह राजनाथ सिंह ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने का भी करार जवाब दिया। राजनाथ के भाषण से पाकिस्तान असहज हो गया। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भी आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को घेरा।
राजनाथ सिंह तय समय से पहले ही भारत लौट आए। उनको शाम 5 बजे भारत लौटना था। राजनाथ सिंह 20 घंटे से भी कम वक्त का दौरा कर भारत लौट आए। भारत के गृह मंत्री को लेकर पाकिस्तान से तनातनी भी दिखी। भाषण के बाद राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के गृह मंत्री से हाथ भी नहीं मिलाया। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। फोट खींचने को लेकर यह बहस हुई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षेस की मंत्री स्तरीय बैठक से इतर अपने पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान के साथ कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं की। गृह सचिव राजीव महर्षि ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी। इससे पहले वार्ता को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
राजनाथ सिंह ने सार्क देशों के गृह मंत्रियों के साथ साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बी मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट थी। एक अधिकारी ने बताया कि यह एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी, इसके अलावा और कुछ नहीं। एक अधिकारी के मुताबिक सार्क देशों के आतंरिक/गृह मंत्रियों की नवाज शरीफ के साथ यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली,जहां एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया गया। शरीफ और राजनाथ सिंह की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब 8 जुलाई को कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में तनाव बना हुआ है। नवाज शरीफ ने वानी को शहीद घोषित किया था। वानी की मौत के विरोध में पाकिस्तान ने काला दिवस मनाया था।