मूसलाधार बारिश से सराबोर मुम्बई: हाईटाइड का एलर्ट

mumbai rainमुम्बई। मुसलाधार बारिश से उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने दोपहर करीब डेढ़ बजे 4.55 मीटर के हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने नगरपालिका को उचित प्रबंध करने को कहा है।
वहीं राज्य के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। लगातार बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश से मुंबई में कई जगहों पर पानी भर गया है। जिसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है।
तेज बारिश का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ रहा हैं। कई ट्रेनें अपने समय पर नहीं पहुंच पा रही है। वहीं भारी बारिश से मोनो रेल के परिचालन पर भी असर पड़ा है। गोदामों और दुकानों में पानी भरने से कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता दें, मुंबई में मॉनसून के पहले के दो महीनों में इसकी औसत बारिश का 75 प्रतिशत बारिश हुई है।