ममता की विपक्ष को सलाह: लिपस्टिक लगाकर करें आराम

mamta
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस द्वारा हर साल मनाये जाने वाले शहीद दिवस के मौके पर आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहाकि मैं विपक्ष को चुनौती देती हूं अगर वे लड़ सकते हैं तो लड़ें अन्यथा लिपस्टिक लगाकर आराम करें।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लगभग बिगुल फूंकते हुए भाजपा, माकपा और कांग्रेस को एक साथ आकर चुनाव लडऩे की चुनौती देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी और उनको हरायेगी।
उन्होंने कहा ‘भाजपा, माकपा और कांग्रेस के पास कोई सिद्धांत और नैतिकता नहीं है। वे अब बंगाल में अप्रासंगिक हो चुके हैं। वे हमारे खिलाफ केवल झूठी अफवाह फैलाते हैं। उनके लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।Ó विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए बनर्जी ने कहा ‘आप जितना अधिक हमें चुनौती देंगे, आपकी सीटें एक-एक करके कम हो जायेंगी। कांग्रेस, माकपा और भाजपा को एक साथ आने दो, हम लोग लोगों के साथ सिर उंचा करके अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम किसी के समक्ष नहीं झुकेंगे। हम केवल लोगों की दुआ चाहते हैं।Ó उन्होंने साथ ही कहा ‘विधानसभा चुनाव 2016 में होने वाले हैं। हम जीतेंगे। चुनाव के बाद हम ज्यादा बड़ी रैली आयोजित करेंगे जो सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।