रुपानी ने संभाली गुजरात की कमान: नहीं पहुंचे मोदी

07_08_2016-rupanicmअहमदाबाद। विजय रूपानी ने आज गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। रूपानी के साथ नितिन पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली जिन्हें राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। गांधीनगर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में 25 नए मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री मौजूद थे। पीएम ने विजय रूपानी को बधायी दी, इसके साथ ही उन्होंने आनंदीबेन पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अथक परिश्रम कर राज्य की सेवा की।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लालकृष्ण आडवाणी, वित्त मंंत्री अरुण जेटली शामिल थे। काफ़ी उठापटक के बाद शुक्रवार को विजय रुपानी के नाम पर मुहर लगी थी। विजय रूपानी शुरू से ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पसंद थे। रूपानी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं और प्रदेश के परिवहन मंत्री है।