सपा विधायक आबिद रजा को अखिलेश ने किया सस्पेंड

cmलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी बदायूँ के प्रस्ताव पर विचार करते हुए विधानसभा क्षेत्र बदायूँ से विधायक आबिद रजा को समाजवादी पार्टी तथा विधानसभा मण्डल दल से निलंबित कर दिया गया है।
बदायूँ की समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की 6 अगस्त 2016 की बैठक में आबिद रजा, विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अवैध कार्यो तथा पार्टी संगठन के निर्देशों के विपरीत कार्यो में लिप्त होने के कारण पार्टी द्वारा कार्यवाही करने का प्रस्ताव किया गया था।