रक्षाबंधन पर सैनिकों से मिलने सियाचिन जायेंगी स्मृति

smiriti

नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी रक्षाबंधन के मौके सियाचिन बेस कैंप जाएंगी जबकि मोदी सरकार की अन्य महिला मंत्री उस दिन अन्य स्थानों पर सैनिकों से मिलेंगी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जानकारी दी कि इरानी 18 अगस्त को सियाचिन बेस कैंप जाएंगी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में जाएंगी और वहां सैनिकों के साथ मुलाकात करेंगी। वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रक्षा बंधन के मौके पर सैनिकों से मुलाकात करेंगी। रक्षा मंत्रालय ने सेना को इरानी की यात्रा के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा जाएगा।
आपको बता दें कि मोदी सरकार के ‘जरा याद करो कुर्बानीÓ के तहत यह कार्यक्रम होगा। 24 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन को दुनिया का सबसे मुश्किल बैटल फील्ड माना जाता है। स्मृति इरानी सियाचिन में जाने वाली देश की पहली महिला मंत्री होंगी। मोदी सरकार ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के लिए ‘याद करो कुर्बानीÓ प्रोग्राम शुरू किया है। इसका आयोजन 9 से 23 अगस्त तक होगा। इसमें 75 केंद्रीय मंत्री आजादी के आंदोलन से जुड़े कम से कम दो स्थानों का दौरा करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।