बॉलीवुड की अभिनेत्री चला रही थी सेक्स रैकेट

sex racketपणजी। सैक्स रैकट मामले पर जब पुलिस ने गोवा में दबिश दी, तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। रंगे हाथों कई लड़कियों को पकड़ा गया। इनमें से एक लड़की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निकली। जब उसे गिरफ्तार किया गया, तो उसने खुद कहा कि आप जानते नहीं हैं…मैं एक अभिनेत्री हूं। हम आपको बता दें कि यह अभिनेत्री अपने एक दलाल के साथ मिलकर यह गंदा धंधा करती थी। बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुकी है। इस समय वह एक क्राइम सस्पेंस सीरीज में काम कर रही है। पुलिस ने अभी अभिनेत्री की पहचान छुपा रखी है।
मीडिया रिपोट्र्स की मानें, तो ये एक्ट्रेस काफी समय से गोवा में सैक्स रैकट को अंजाम दे रही थी। यह काम वह एक स्थानीय जाने-माने 5 स्टार होटल में करती थी। बताया जा रहा है कि वह पैसे कमाने के लिए इस गंदे धंधे को अपनाया था। वो अभिनेत्री गोवा में यह काम इसलिए कर रह थी, क्योंकि इंडस्ट्री वालों को इस बारे में कोई भनक न लगे। इस काम में एक डीलर उसकी मदद करता था। छपी खबर के अनुसार, पहले तो गोवा पुलिस ये मानने को तैयार नहीं थी कि वो फिल्म जगत से जुड़ी हैं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस द्वारा अपनी फिल्मों और सीरियल के यूट्यूब क्लिप दिखाने पर पुलिस को भरोसा हुआ कि वह अभिनेत्री है। लेकिन उसके अभिनेत्री होने पर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस वाले सिर्फ एक ही सवाल कर थे। तुम एक जानी-मानी अभिनेत्री हो, तो फिर इस गंदे धंधे में कैसे आई?
गोवा पुलिस ने सारी कागजी कार्यवाही के बाद एक्ट्रेस को रिहा कर दिया और वो पहली फ्लाइट लेकर वापस मुंबई आ चुकी है। आपको बता दें कि इस एक्ट्रेस ने साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अभी तक इस सैक्स रैकेट के मुखिया को नहीं पकड़ा जा सका है, पर माना जा रहा है कि इसके मुखिया का भी लिंक टीवी और बॉलीवुड से है। हैरानी बात तो यह है कि यह बेहद ही हाई प्रोफाइल सैक्स रैकट था, क्योंकि इसमें मॉडल के लिए एक कस्टमर से करीब 5 लाख से 20 लाख रुपए तक लिए जाते थे।