इलाहाबाद में गैंगरेप: चलती गाड़ी में बनाया शिकार

rape

इलाहाबाद। यूपी में गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। संगमनगरी इलाहाबाद में एक छात्रा के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप किया गया। इस मामले में नामजद चार में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इलाहाबाद के उतरांव थाना क्षेत्र के सरायबक्श गांव में रहने वाली 11वीं की छात्रा से चलती बोलेरो में गैंगरेप किया गया। किशोरी ने गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाया है।
उतरांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अजय व शशांक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। उतरांव थाने की पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मानते हुए भूमि विवाद से जोड़कर देख रही है।
उतरांव क्षेत्र का एक शख्स किसान है। उसकी 17 वर्षीय बेटी पास के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। लड़की आठ तारीख की दोपहर करीब तीन बजे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान वहां अजय कुमार आ गया और उसके मुंह पर रुमाल डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। करीब तीन घंटे बाद उसे होश आया तो वह एक बोलेरो में थी।
उसमें अजय के अलावा गांव का ही शशांक शेखर, उसका भाई विभूति शेखर और मनीष सवार थे। सभी ने उसके साथ चलती बोलेरो में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद एक स्थान पर ले जाकर बंधक बना लिया। वहां भी युवकों ने लगातार चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।