राहुल ने फहराया कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा

rahul flagनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीमार होने के चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पहली बार अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराया। इससे पहले श्री गांधी को कांग्रेस सेवा दल की ओर से सलामी दी गयी। कांग्रेस सोनिया गांधी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही है और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था मगर अब उनको वहां से छुट्टïी दे दी गयी है और फिलहाल वह अपने आवास पर आराम कर रही हैं।