जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष: क्रोध पर संयम न रखने से आप के कार्य और सम्बन्ध भी बिगडऩे की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।
वृषभ: शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से और कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न ही करें तो बेहतर। खान-पान में उचित-अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा इसलिए शिथिलता रहेगी।
मिथुन : आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदी भी करेंगे।
कर्क : व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकार्यकरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। परिवारीजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिकरूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्य में यश प्राप्त होगा।
सिंह : आज सृजनात्मकता और कला संबन्धी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थिगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।
कन्या : आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
तुला: आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिक रूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।
वृश्चिक: परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। आपकी वर्तनी से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें।
धनु : आज धार्मिक प्रवास हो सकता है। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
मकर: आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी और उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबन्धित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विघ्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि होगी।
कुंभ: आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा।
मीन: व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा और उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा।