संसद में आज भी हंगामे के आसार

parliyament
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामे के पूरे आसार हैं। लगातार तीसरे भी कांग्रेस मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है। कांग्रेस की इसी मांग के चलते सदन नहीं चल पा रहा है। यही हाल राज्यसभा का भी है।
इधर सरकार भी पूरी तरह तैयार है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उस वरिष्ठ कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा कर सकती हैं, जिस पर उन्होंने कोयला घोटाले के आरोपी संतोष बागरोडिया को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट दिलाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।