तेवतिया गोली कांड: चार शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

gun-shotगाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से खुलासे को लेकर बेहद करीब है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि इस मामले में चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर भाड़े के शूटरों ने 50 लाख की सुपारी लेकर किया हमला किया था। गाजियाबाद के एसएसपी सुनील एमानुल की माने तो पुलिस जल्द ही पूरा मामले का पर्दाफाश कर देगी।
पुलिस सूत्रों की माने तो करीब 10 साल पहले रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले फरीदाबाद में हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए ब्रजपाल पर एके-47 पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके लिए आरोपी मनोज ने भाड़े के शूटरों की मदद ली थी। मनोज की ब्रजपाल से पुरानी दुश्मनी है।