पार्टी पर दंश से जब भावुक हो उठे पीएम मोदी

modi 18

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के भव्य और विशाल कार्यालय का शिलान्यास के मौके पर प्रांगण में मौजूद नेता और कार्यकर्ता उस समय भावुक हो गए जब मोदी ने कहा पार्टी ने आजादी के बाद से केवल और केवल दंश झेला है। पार्टी के लोगों से इस सहज रूप से सहा है।
उन्होंने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि हमें याद है कि भाजपा को दफ्तार खोलने के लिए जगह नहीं दी जाती थी। बंगाल में तो दफ्तार खोलना एक बड़ी चुनौती थी। यहां दफ्तार खोलने की इजाजत ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही भाजपा ने राजनीतिक दलों का दंश झेला है। उन्होंनेेंं कहा कि जन्म से लेकर अब तक भाजपा मुश्किलों का सामना करती रही है, जबकि सबसे अधिक बलिदान भाजपा के लोगों का है।
मोदी ने कहा कि यह भाजपा का कार्यालय देशहित के लिए समर्पित होगा। भाजपा कार्यालय राष्ट्रनिर्माण के लिए व्यवस्था का हिस्सा होगा। उन्होंने भाजपा की राजनीतिक विकास यात्रा को याद करते हुए कहा कि पार्टी समर्पित कार्यकताओं के बूूते आज यहां पहुंची है। मोदी ने कहा कि एक समय था जब हम नगरपालिका के चुनाव जीतने पर जश्न मनाते थे, और यह यहीं तक सीमित था।
इस मौके पर संबोधन के दौरान उन्होंने रियो ओलंपिक में फ्री स्टाइल कुस्ती में कांंस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को बधाई दी। पहलवान साक्षी मलिक की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन पर हमें नई ऊर्जा मिली है।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के भव्य और विशाल कार्यालय का शिलान्यास किया। सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यानी रक्षाबंधन के दिन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर नए दफ्तर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त पर होना था, लेकिन इसे पहले ही कर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने विधिवत पार्टी दफ्तर का शिलान्यास किया।
पीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नया दफ्तर राष्ट्रहित के लिए समर्पित होगा। इस मौक पर उन्होंने एक समय पार्टी को पश्चिम बंगाल में दफ्तर तक नहीं खोलने दिया जाता था।
इस मौके पर भाजपा संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य, सभी पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री, सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद हैं।