राजीव गांधी के बयान पर ट्वीट करके घिरी कांग्रेस

congress logoनई दिल्ली (आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक ट्वीट ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के इस ट्वीट में राजीव गांधी के विवाद बयान जब पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है को ट्वीट किया गया। यह ट्वीट राज्य कांग्रेस के आधिकारिक(वेरीफाइड) ट्विटर हैंडल से किया गया था। हालांकि, विवाद के बाद बंगाल कांग्रेस ने ये ट्वीट हटा लिया है।
गौरतलब है कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी उसके बाद हुए सिख दंगों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव गांधी ने कहा था-जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है। इस बयान के बाद राजीव गांधी की काफी आलोचना हुई थी। एक बार फिर बंगाल कांग्रेस के ट्वीट के बाद इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।