उर्जित पटेल लेंगे रघुराम राजन की जगह: नाम फाइनल

urjit patelनई दिल्ली। रिजर्व बैंक के नए गवर्नर का नाम फाइनल हो गया है। रघुराम राजन के बाद उर्जित पटेल इस पद को संभालेंगे। उर्जित वर्तमान में आरबीआई के उप गवर्नर है। वे वर्तमान गवर्नर एन रघुराम राजन का स्थान लेंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को उनके नाम की घोषणा की। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 24वें गवर्नर होंगे।
53 वर्षीय उर्जित पटेल की अध्यक्षता में गठित समिति ने ही मौद्रिक नीति समिति का मार्ग प्रशस्त किया। पटेल 11 जनवरी, 2013 को केंद्रीय बैंक से जुड़े और मौद्रिक नीति विभाग की अध्यक्षता करते रहे हैं। केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और पटेल पूर्व में वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के लिए साथ काम कर चुके हैं।
मौजूदा गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल चार सिंतबर को पूरा हो रहा है। नए गवर्नर उर्जित आरबीआई में राजन से पहले आ गए थे। जानकारी के मुताबिक उनका कार्यकाल इसी साल जनवरी में तीन साल के लिए बढ़ाया गया था। उन्होंने आरबीआई 2013 में ज्वॉइन किया था।
राजन और उर्जित दोनों वॉशिंगटन में साथ काम कर चुके हैं। आरबीआई का गवर्नर रहते हुए रघुराम राजन का सरकार के साथ आर्थिक नीतियों पर विवाद सामने आया था।