कांग्रेस की यूपी बेहाल यात्रा का अमेठी-रायबरेली में जोरदार स्वागत

cong yatra

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा चलायी जा रही 27 साल यू0पी0 बेहाल यात्रा के दूसरे दिन श्री राजबब्बर-सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, श्री प्रमोद तिवारी-सांसद चेयरमैन-समन्वय समिति, श्री पी0एल0 पुनिया-सांसद, चेयरमैन-केन्द्रीय अनु0 जाति आयोग, श्री राजाराम पाल-पूर्व सांसद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ0 संतोष सिंह-पूर्व सांसद श्री रामआसरे प्रसाद-वरिष्ठ प्रवक्ता एवं श्री लालचन्द निषाद-पूर्व विधायक शामिल थे। यात्रा के दौरान अमेठी से जायस पहुॅंचने तक 10 स्थानों पर कंाग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इन नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। जायस में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर-सांसद ने कहा कि मलिक मोहम्मद जायसी की इसी धरती से पं0 जवाहरलाल नेहरू ने किसान आन्दोलन शुरू करते हुए अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराने की जंग छेड़ी थी। आज हम 27 वर्षों में सपा-बसपा एवं भाजपा की सरकारों द्वारा उत्तर प्रदेश की बदहाली के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके, अमन के रास्ते पर चल सके और सामाजिक सद्भावना का वातावरण बने। बार-बार यह प्रश्न पूछा जाता है कि कंाग्रेस ने 60 साल में क्या किया, अंग्रेजों के जाने के बाद जहॉं एक सुई भी नहीं बनती थी, कफन के कपड़े के लिए भी राशन की दुकानों पर लाइन में खड़ा होना पड़ता था, आज यहॉं हवाई जहाज बन रहे हैं और भाखड़ा नांगल जैसे बांध हैं। पंडित जवाहरलाल जी ने एक नये भारत का निर्माण किया था और राजीव गांधी जी ने संचार क्रांति को आगे बढ़ाया, जिसका परिणाम है कि आज यहॉं हर नौजवान के हाथ में मोबाइल है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का किसान परेशान है, नौजवान बेरोजगार है और भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटने का हर प्रयास कर रही है और समाजवादी पार्टी के राज्य में आम आदमी अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। प्रमोद तिवारी ने अवधी भाषा में अपना भाषण करते हुए कहा कि यह धरती हमें प्रेरणा देती है, यहॉं से पं0 जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी और अब सोनिया गांधी-राहुल गांधी देश को नया समाज बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। गांधी जी के बाद इंदिरा जी ने और राजीव जी ने अपनी सहादत देकर इस माटी को दुनियां में गौरवान्वित किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनके सत्ता में आते ही कीमतों में कमी आयेगी, किन्तु आज सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। मोदी सरकार ने जो भी वादे किये वह झूठ साबित हुए हैं।