दिल्ली पहुंचीं साक्षी मलिक: अब होगी धन वर्षा

sakshi-malik-नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक आज वतन लौट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए हरियाणा पुलिस के जवान बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। इसके हरियाणा सरकार के कई मंत्री भी थे। एयरपोर्ट के बाहर जश्न मना रहे लोगों के हाथों में साक्षी को चियर करने वाले पोस्टर थे। लोग देश भक्ति के नारे, भारत माता के जय के नारे लग रहे थे।
एयरपोर्ट से बाहर आकर साक्षी ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि रियो में मैडल जीत कर उनका वर्षों का सपना पूरा हो गया। इसके लिए पूरे हिंदुस्तान ने मेरा साथ दिया। उन्होंने देशवासियों को भी धन्यवाद दिया। इस मौकेे पर मौजूद साक्षी के पिता ने कहा कि वह साक्षी को मिले स्वागत से बेहद खुश हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी का इतना भव्य स्वागत होगा।
रियो ओलंपिक में महिला कुश्ती के 68 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक का स्वागत करने के लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह एव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी वहां मौजूद थे।
उनका स्वागत खासतौर पर हरियाणवी लोकगीत और धुन के साथ किया गया। विशेष वाद्ययंत्र और हरियाणा के बीन बजाने वाले लोग भी थे। साक्षी के स्वागत के लिए रोहतक के उनके गांव मोखरा खास में रिसेप्शन की है। उनके स्वागत की तैयारी को लेकर जगदीप सिंह ने बताया की सीएम मनोहर लाल खट्टर रोहतक स्थित साक्षी के घर पहुंचेंगे और वहां पर 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। साक्षी को वहां पर 2.5 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड सौंपा जाएगा।