जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल बोहरा का होगा पत्ता साफ

jammu_governorश्रीनगर। आतंकी बुरहान की मौत के बाद से ही कानून व्यवस्था के संकट सें गुजर रहे जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल एनएन वोहरा को बदले जाने की अटकलें लगातार जोर पकड़ रही हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर वोहरा को बदले जाने की किसी भी स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि अगले एक माह के दौरान यह बदलाव हो सकता है। फिलहाल उनके उत्तराधिकारी की तलाश जारी है।
सूत्रों ने बताया कि तीन पूर्व सैन्य अधिकारियों के अलावा दो पूर्व वरिष्ठ नौकरशाहों के नाम राज्यपाल एनएन वोहरा के उत्तराधिकारी के तौर पर लिए जा रहे हैं। इनमें 1969 बैच के आइएएस पूर्व गृहसचिव अनिल बैजल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
बैजल 2004 में सेवानिवृत्त हुए हैं। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विजय कपूर का नाम भी चल रहा है। फिलहाल वह गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड के निदेशक हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन और पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल का नाम भी लिया जा रहा है।