श्रीश्री पर उठ रहे हैं सवाल: हत्यारे के पिता को क्यों दी शरण

sri-sri1 and waniनई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पिछले करीब दो महीने से सुलग रहा है। सारी सेवाएं ठप हैं। आमजनता भूखे मर रही है। अहम यह है कि अब इन दो महीनों में सैकड़ों मासूम लोगों की जान भी गयी साथ ही हमारे देश के सैनिक भी शहीद और चोटिल हुए। जम्मू-कश्मीर क्यों सुलग रहा है यह सब जानते हैं। एक आतंकी बुरहान वानी जिसने पता नहीं कितने हिन्दुस्तानियों को मौत के घाट उतार दिया। देश के जवानों ने जब उसे मार गिराया तो बवाल शुरू हो गया और तब से लेकर आजतक सुलग रहा है। ऐसे में आध्यात्मिक गुरू का तमगा प्राप्त श्रीश्री रविशंकर का एक आतंकवादी के पिता को अपने आश्रम में पनाह देना कितना उचित है। यह देशवासी नहीं समझ पा रहे हैं। रविशंकर के आश्रम में पनाह उस आदमी के शख्स को दी गयी जिसके बेट ने पता नहीं कितनी माताओं की गोद सूनी कर दी और भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया। यह कितना उचित है कि श्रीश्री ऐसे हत्यारे के पिता के साथ दो दिन आश्रम में रहे और देश के हालात पर चिंता व्यक्त की। श्रीश्री का यह रोल ठीक नहीं है क्योंकि अब वह और कितने हत्यारों के पिताओं को अपने आश्रम में आने देंगे इस पर सवाल उठ रहे हैं। क्या उनका आश्रम हत्यारों के पिताओं की शरणस्थली है। रविशंकर ने बाकायदा इसकी तस्वीरे भी साझा की हैं जिसके बाद से ही यह पूरा मामला छाया हुआ है।