भाजपा लखनऊ महानगर मध्य मण्डल-3 की कार्यसमिति घोषित

bjpलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की संतुति पर मध्य मण्डल-3 के अध्यक्ष दीपक सोनकर शैलू ने अपनी कार्यसमिति घोषित की। मण्डल कार्यसमिति में दो महामंत्री 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 45 सदस्य घोषित किये गये हैं। मध्य मण्डल-3 की कार्यसमिति में धर्मेन्द्र मिश्रा रिंकू, मोहित सोनी विशू, अनिल कुलश्रेष्ठ, अखिल अग्रवाल, सुभाष मिश्रा, डा. अशोक कुमार सिंह गौतम को उपाध्यक्ष, मनोज रस्तोगी, अशोक कुमार अग्रवाल को महामंत्री, दीपा राजपूत, अजय कुमार, अर्चना द्विवेदी, रवि किरन, मीना साहू, सुनीता सिंघल को मंत्री, राजेश कुमार राज को कोषाध्यक्ष बनाया है।