लखनऊ में सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

gas cyenबिजनेस डेस्क। लखनऊ के एलपीजी ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। एक बार फिर घरेलू गैस के दाम सरकार ने कम कर दिये हैं। लखनऊ में अभी तक घरेलू गैस का 14 किलो का सिलेंडर 528 में मिलता था मगर अब इसकी कीमत 506.50 पैसे हो गयी है। इसी प्रकार 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर का दाम 1030 के बजाय 993.50 पैसे कर दिया गया है। इसी प्रकार 5 किलों का सिलेंडर अब 189.50 का मिलेगा। उपभोक्ताओं के खाते में जाने वाली सब्सिडी 83.50 जायेगी।