यूपी बना हत्या और अपहरण में 1 नम्बर

upलखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश अपहरण और मर्डर के मामले में पूरे देश में नंबर वन हैं। पिछले कुछ सालों से यहां क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में हुआ है। एक ओर अखिलेश सरकार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा का दावा करती है लेकिन दूसरी तरफ एनसीआरबी की रिपोर्ट ने सरकार के इन दावों की कलई खोल दी है। उत्तर प्रदेश अपहरण और हत्या के मामले में पूरे देश में अव्वल है। यहां साल 2015 में अपहरण के 11999 और हत्या के 4732 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा रेप के 3025 मामले सामने आये हैं। यूपी के बाद अपहरण के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां 8 हजार 255 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा बिहार 7 हजार 128 के साथ तीसरे नंबर पर है। मध्यप्रदेश में 6 हजार 778 और वेस्ट बंगाल में 6 हजार 115 मामले हैं। लूट में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 हजार 561 केस दर्ज हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां 7 हजार 407 मामले दर्ज किये गए।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2015 में बलात्कार के कुल 34 हजार 651, हत्या के 32 हजार 127, अपहरण के 82 हजार 999 और लूट के 36 हजार 188 मामले दर्ज किए गये। रेप के मामले में मध्य प्रदेश और दिल्ली टॉप पर हैं। एमपी में 4 हजार 391 रेप की घटनाएं सामने आईं तो दिल्ली में रेप 2 हजार 199 मामले दर्ज किए गए।
उत्तर प्रदेश में रेप के 3 हजार 25 मामले दर्ज हुए। बलात्कार के मामलों में महाराष्ट्र में इस तरह की 4 हजार 144 घटनाएं हुईं, जबकि राजस्थान में कुल 3 हजार 644 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए।
वहीं ओडि़शा में 2 हजार 251, असम में 1 हजार 733, छत्तीसगढ़ में 1 हजार 560, केरल में 1 हजार 256, पश्चिम बंगाल में 1 हजार 199, हरियाणा में 1 हजार 070 और बिहार में 1 हजार 041 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। अपराध के मामले में यूपी टॉप पर है, जहां 2015 में 4 हजार 732 मर्डर हुए। बिहार 3 हजार 178 के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 2 हजार 509 के साथ तीसरे नंबर पर है।