लालबाग के राजा उल्लू के रूप में बनाए गए सिंहासन पर विराजमान

lalbagh rajaमुंबइ (आरएनएस)। मुंबई के मशहूर ‘लालबाग के राजा गणपति को इस बार उल्लू के रूप में बनाए गए सिंहासन पर विराजमान दिखाया गया है। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच शगुन-अपशगुन की चर्चा छिड़ गई है। इसके बाद लालबाग का राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने सफाई दी कि गणपति विद्या के देवता हैं और उल्लू लक्ष्मी का वाहन है इसलिए इस बार ऐसा दिखाया गया है। कोंकण के मराठी भाषी पुरानी मान्यता के चलते मूर्ति के आसपास कोई पक्षी, पशु या जीव बैठा दिखाते रहे हैं। यही वजह है कि इस बार गणेश मंडल ने उल्लू दिखाया है। ज्योतिष शास्त्र में उल्लू को ‘अपशगुन के रूप में देखा जाता है।