मायावती की हुंकार: यूपी में बसपा लायेगी अच्छे दिन

mayawati 1इलाहाबाद। बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने आज संगमनगरी में विश्वास जताया कि बसपा के उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के लोगों के अच्छे दिन आएंगे। मायावती परेड के उसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में जनसभा की थी।खचाखच भरे परेड मैदान के मंच से मायावती ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आज सभास्थल पर भारी भीड़ देखकर पार्टी की मुखिया मायावती बेहद गदगद थीं। मायावती ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को सरकार बनाने से को कोई भी नहीं रोक पाएगा। प्रदेश में सर्वजन सुखाय का सपना पूरा होगा। अब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मायावती ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश से जीत का भरोसा हुआ है।
बहुजन समाज पार्टी के एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से यहां के लोगों के अच्छे दिन वापस आएंगे।मायावती ने कहा कि यूपी की जनता को आगामी विधानसभा चुनाव में जनकल्याण के लिए बसपा की सरकार बनानी होगी। हमारी पार्टी का नारा है, सवर्जन हिताय-सर्वजन सुखाय। यह हमारी पार्टी की मूल नीति है। इसी नीति पर हमने अपने चारों शासनकाल में न्याय किया है। खास कर गरीबों व अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा है।मायावती ने कहा कि बसपा के हर शासन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद मजबूत रही है। यहां से अपराध तथा अपराधी भाग जाते थे। इसी कारण से प्रदेश विकास की राह पर चल रहा था। दूसरी सरकार ने विकास का काम ठप कर दिया है। भ्रष्टाचार तथा गुंडाराज चल रहा है।
मायावती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश तथा प्रदेश को हर कदम पर धोखा दिया है। कांग्रेस अब गरीबों को आरक्षण देने का ढोंग कर रही है। मायावती ने कहा कि जब मैंने इस मामले को राज्यसभा में उठाया था, तब कांग्रेस गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के मामले में चुप रहती थी। अब यह लोग उसी की वकालत में लगे हैं। दिल्ली में कांग्रेस की नाव डुबोने वाली शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है। मायावती ने कहा कि बसपा ने प्रदेश में सभी धर्मों के लोगों का भला किया है। भाजपा तो सिर्फ पूंजीपतियों का भला कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मोदी सरकार धन्ना सेठों का ही भला कर रही है। बड़े पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है और छोटे किसानों, कारोबारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। देश को बर्बादी की इस राह पर लाने के लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार माहौल को और खराब कर रही है।मायावती ने कहा कि केंद्र की जनधन योजना से धन्ना सेठों का ही फायदा। मु_ी भर पूंजीपतियों को ही लाभ मिल रहा है। दलितों के बारे में पीएम मोदी का इंटरव्यू लेखा जोखा के साथ सिर्फ फाइलों में दर्ज कागजी मसौदा है। मोदी सरकार जनकल्याण में विफल है। भ्रष्टाचार-महंगाई पर मोदी सरकार विफल है। ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे जनता उसकी तारीफ करे।
लोकसभा चुनाव के दौरान देश के लोगों खास कर उत्तर प्रदेश के लोगों से मोदी ने कहा था कि यदि सत्ता मिली तो विदेशों में जमा कालाधन सौ दिनों के अंदर लाया जाएगा, और प्रत्येक गरीब परिवार में हर व्यक्ति को पंद्रह लाख रुपये दिए जाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैं पूछना चाहती हूं कि किसी गरीब को एक रुपये की भी फूटी कौड़ी नहीं मिली है। मोदी का यह वादा भी पूरी तरह फेल हुआ है। कांग्रेस की तरह देश का कालाधन निकालने की दिशा में योजना लाई है। भाजपा में भी कांग्रेस की तरफ भ्रष्टाचार की जड़ें फैलीं हैं। मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर जंगल राज को खत्म किया जाएगा। भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। अपराधिक तत्वों को जेल भेजा जाएगा। सपा सरकार में उत्पीडि़त लोगों की एफआरआर दर्ज करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बचाने वाले पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पट्टे की जमीन पर काबिजधारी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भर्तियों की जांच होगी।