डीजीपी ने तीन विवेचकों को किया सम्मानित

 

ak jain

जनसंदेश न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। डीजीपी यूपी अरविन्द कुमार जैन ने तीन उत्कृष्ट विवेचनाओं के लिये विवेचकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रत्येक वर्ष 03 उत्कृष्ट विवेचनाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु निर्णय लिया गया। इस क्रम में उत्कृष्ट विवचेनाओं के चयन हेतु अपर पुलिस महानिदेशक(अपराध), उ0प्र0 की अध्यक्षता में 04 सदस्यों की समिति गठित हुई थी, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक(स्थापना) उ0प्र0, पुलिस महानिरीक्षक(एस0टी0एफ0) उ0प्र0, पुलिस महानिरीक्षक(अपराध) उ0प्र0 सदस्य सचिव व अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) सदस्य उपसचिव बनाये गये थे। समिति के समक्ष सभी पुलिस जोन एवं इकाईयों से नामांकन प्राप्त हुए। प्राप्त नामांकनों का परीक्षण, विष्लेषण के उपरान्त निम्नलिखित 03 उत्कृष्ट विवेचनाओं का वर्ष 2015 का प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।