किसानों की बेहतरी के लिए राहुल गांधी का तीन सूत्री फार्मूला

rahul khat

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यूपी के रुद्रपुर से किसान यात्रा की शुरुआत की हैं। सतासी इंटर कालेज की खाट सभा में राहुल गांधी ने किसानों के लिए तीन सूत्री फार्मूला पेश किया। पहला जैसे कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ रुपए माफ किया था वैसे ही मोदी सरकार भी माफ करें। पिछले साल मोदी जी की सरकार ने देश के बड़े उद्योगपति दोस्तों के हजारों करोड़ रुपए माफ किए। मेरी मांग है कि उनके कर्ज माफ किए तो किसानों का क्यों नहीं करते। दूसरा किसानों के बिजली बिल को क्यों नहीं आधा करते हैं। तीसरा, कांग्रेस ने मनरेगा और किसानों का कर्ज माफ कर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया था। मोदी से हमारी मांग है कि इन तीनों मांगों को मानी जाए।
सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे उप्र में सभाएं करके वह लोगों के दुख दर्द को सुनकर इसे प्रधानमंत्री मोदी को सुनाएंगे। उन्हें बताया गया कि एक जमाने में इस जीले में 14 चीनी मीलें होती थीं। इसे चीनी का कटोरा कहा जाता था। आज सभी बंद है। इसके जिम्मेदार भारत सरकार और उप्र की सरकार है। भारत सरकार इसके बारे में कुछ करती है। हम आश्वस्त करते हैं कि न तो हमारी दिल्ली में सरकार में है और न ही प्रेदश में, लेकिन उनकी समस्याओं के निवारण के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे।