अब यूजिक के साथ करें परिवहन निगम की बसों में सफर

upsrctc bus
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए रोडवेज की लक्जरी बसों में यूजिक बाक्स लगाने शुरू कर दिए गए हैं। यात्रा के दौरान यात्री यूजिक बाक्स से अपनी मनपसंद की फिल्में अपने फोन में डाउनलोड कर देख सकेंगे साथ ही गानों का भी भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे।
लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि परिहवन निगम प्रबंधन ने यात्रा को अधिक सुगम बनाने के लिए वाल्वो जनरथ और शताब्दी बसों में यूजिक बाक्स लगाने का फैसला लिया है। शुरुआती दौर में वाल्वो बसों में इस बाक्स को लगाया जाएगा। आगामी 25 जुलाई तक सभी वॉल्वो बसों में इसे लगा दिया जाएगा। जिसके बाद जनरथ और शताब्दी बसों में यूजिक बाक्स लगाया जाएगा। यूजिक बाक्स से यात्री अपने एंडाएड फ ोन कनेक्ट कर मनोरंजन के स•ाी साधनों को अपने फ ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यूजिक बाक्स में हिंदी फि ल्मों के अलावा हॉलीवुड की फि ल्में और गाने •ाी देखे और सुने जा सकते हैं। इसके अलावा नेटवर्क क्षेत्र में आने के साथ ही यात्री व्हाटसएप का भी उपयोग कर इसका लुत्फ उठा सकेंगे।