गौरव और नीतेश के लिए रैंप पर उतरेंगी मंदना करीमी

mandana-karimi 1फीचर डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदना करीमी डिजाइनर्स गौरव और नीतेश के कोलाकाता स्थित ब्रांड ‘स्टूडियो एवीÓ के लिए ‘इंडिया रन वे वीकÓ के सातवें संस्करण में रैंप पर उतरेंगी। वह शुक्रवार को यहां त्यागराज स्टेडियम में परिधान संग्रह ‘धागेÓ पेश करेंगी।
डिजाइनर नितेश सर्राफ ने एक बयान में कहा, ”इस खूबसूरत यात्रा के लिए हमने कड़ी मेहनत और प्रयास किया। यह संग्रह हर एक प्रयास और इसे तैयार करने में हमारे विशेष प्यार को दिखाता है। हमारे डिजाइन भारतीय परिधान के हर प्रारूप को उम्दा तरीके से पेश करते हैं।ÓÓ
इस संग्रह को धागे द्वारा हाथ से बनाया गया है, जिसमें चमक लाने के लिए जरदोजी और दबका का इस्तेमाल हुआ है। इसमें मधुबनी कढ़ाई के छीटें वाले रंगीन धागों और नरम व बारीक पारसी कढ़ाई का प्रयोग किया गया है।
डिजाइनरों के मुताबिक, यह संग्रह मधुबनी कला की रंगाई की परंपरा को मंच प्रदान करने के साथ ही अधिक पहचान दिलाने में भी सहायक होगा।